Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी और कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
कब करवाया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार,पूर्व राष्ट्रपति पाटिल जिनकी उम्र 89 साल है, उन्हें बुधवार को ही भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं प्रतिभा पाटिल
अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण की शिकायत है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आपको बता दें कि पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं जिन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवा दीं।