National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में आज रामलला पधारने वाले हैं। पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। हर कोई राममय हो चुका है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में देश-विदेश के लोग रमे हैं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट जगत के सितारे भी शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सेलेब्स अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। अनिल अंबानी-अमिताभ बच्चन श्रीराम दरबार में पहुंच चुके हैं।
अब कुछ देर बाद ही अयोध्यानगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसमें आरती के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में फूलों की वर्षा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में राम जन्मभूमि मंदिर में आरती के समय 30 कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाएंगे। सभी मेहमानों को घंटियां दी जाएंगी, जिन्हें वे आरती के दौरान बजाएंगे।
बताया गया कि सभी संगीतकार एक सुर में अपने वाद्ययंत्र बजाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इस विशिष्ट सभा को संबोधित करेंगे।
प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। सामान्यतः प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सात अधिवास होते हैं। वहीं कम से कम तीन अधिवास प्रचलन में होते हैं। अनुष्ठान का संचालन 121 आचार्य करेंगे। गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ देखरेख करेंगे। अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा की सभी कार्यवाही का समन्वय और निर्देशन प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानात की उपस्थिति में किया जाएगा।
भारतीय अध्यात्मवाद के सभी विद्यालयों के आचार्य, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा, साथ ही 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, टाटावासी, द्विपवासी आदिवासी परंपराएं भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के परिसर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। पहाड़ों, जंगलों, तटीय बेल्टों, द्वीपों आदि के लोगों द्वारा प्रतिनिधित्व की जा रही जनजातीय परंपराओं की उपस्थिति हाल के इतिहास में पहली बार हो रही है।
500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में आज रामलला पधारने वाले हैं। पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। हर कोई राममय हो चुका है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में देश-विदेश के लोग रमे हैं। राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट जगत के सितारे भी शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सेलेब्स अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही हैं। सबके चेहरे पर रामलला के आगमन का उत्साह नजर आता है। आइए जानते हैं अयोध्या में राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोबिज स्टार्स से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या में हैं। उन्होंने राम मंदिर के बाहर से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साड़ी में सजी धजी कंगना का ट्रैडिशनल लुक देखने को मिला। उन्होंने राम मंदिर के बाहर की खूबसूरत झलक दिखाई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। ये भव्य नजारा देखना वाकई में अद्भुत है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ बेटे अभिषेक को भी स्पॉट किया गया। दोनों राम भक्ति में रमे नजर आए। फैंस ने अमिताभ-अभिषेक के स्वागत में जय श्री राम के नारे लगाए। दोनों राम नाम की चूनर ओढ़कर अयोध्या पहुंचे। एक फोटो सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन को अनिल अंबानी संग देखा गया।
सिंगर कैलाश खेर ने राम का भजन गाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम का सुंदर गाना गाकर सबको राममय किया। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अयोध्या के लिए निकल चुकी हैं। उनके साथ पति नेने भी थे। दोनों का एयरपोर्ट पर देसी अंदाज देखने को मिला। अनुपम खेर अयोध्या में हैं। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले वो भगवान हनुमान के दर्शन के लिए निकले है। उनका कहना है अयोध्या में दिवाली का माहौल है। ये असली दिवाली है। एक्टर ने जय श्री राम के नारे लगाए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या के लिए निकल चुके हैं। ब्लू शाड़ी में आलिया गॉर्जियस लगीं। वहीं उनके पति रणबीर व्हाइट कुर्ता, धोती और शॉल में हैंडसम लगे. दोनों के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
रामलला के स्वागत के लिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोनों को ट्रैडिशनल लुक में देखा गया। गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस स्टनिंग लगीं। उनकी खूबसूरती से नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल होगा। वहीं बेज रंग की शेरवानी में विक्की हैंडसम लगे।