National News नई दिल्ली (व्हीएसआरएस न्यूज) मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की तारीख
मिजोरम – 7 नवंबर
छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर
मध्यप्रदेश – 17 नवंबर
राजस्थान – 23 नवंबर
तेलंगाना – 30 नवंबर
गिनती सभी जगह 3 दिसंबर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।
उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।
चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए। इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी।
ये चेक पोस्ट राज्यों की सीमा पर बनाए जाएंगे।
ड्रग्स, शराब की तस्करी और पैसों की आवाजाही पर रखी जाएगी नजर