National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।
सुबह 9,सुबह 11 और सुबह 1 बजे तक मतदान
असम 9.15 27.43 46.31
बिहार 9.65 21.68 33.80
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23
केरल 11.9 25.61 39.26
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77
मणिपुर 14.8 33.22 54.26
राजस्थान 11.77 26.84 40.39
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47
यूपी 11.67 24.31 35.73
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29
कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया मतदान
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला। शिवकुमार ने रामनगर के कनकपुरा में मतदान किया।
अभिनेता यश ने किया मतदान
फिल्म अभिनेता यश ने बंगलूरू में किया मतदान।
’मतदाता बीते 10 वर्षों के कामकाज से प्रभावित’
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ’मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं… महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।’