National News नई दिल्ली (व्हीएसआरएस न्यूज) देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा। सबसे चर्चित यूपी की घोसी सीट समेत इंडिया ने 7 में से 4 सीटों पर परचम लहराया। जबकि 3 सीटों पर भाजपा को जीत मिली।
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बम्पर जीत हुई है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बम्पर वोटों से जीत हुई है. सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 42,672 वोटों से जीते है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को सुधाकर ने हराया है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124295 वोट मिले, दारा सिंह चौहान को 81623 वोट मिले. 33 राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह की जीत हुई है।
इसके अलावा सोनभद्र में घोसी उपचुनाव में जीत पर सपाइयों ने खुशी मनाई।अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ढोल नगाड़े के साथ मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई।