National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा। एक व पांच दिसंबर को मतदान होंगे वहीं हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 68, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 28 सीटें आती हैं।
पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक,गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
गुजरात में दो चरणों में मतदान
गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। एक व पांच दिसंबर को मतदान होगा व हिमाचल चुनाव के साथ आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे।
3.24 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
गुजरात चुनाव में 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। यह बात चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई।
दिव्यांगों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन
गुजरात चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात चुनाव में दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग के प्रमुख ने बताया कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 51 हजार से ज्यादा है।
त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला
पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।