Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ के विक्रम सुरेश नढे पाटिल को मणिपुर में दुनिया के एकमात्र तैरते राष्ट्रीय उद्यान,कैबुल लामजाव राष्ट्रीय उद्यान के जिला वन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विक्रम नढे पिंपरी चिंचवड़ शहर के कालेवाड़ी के मूल निवासी है और वह पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका के पूर्व नगरसेवक सुरेश नढे पाटिल के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति से पिंपरी-चिंचवड का नाम अब मणिपुर और दुनिया भर में पहुंच गया है।
मणिपुर में कैबुल लामजाओ दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। राष्ट्रीय उद्यान वर्तमान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की अंतिम सूची में है। कैबुल एकमात्र ऐसी जगह है जहां संगाई हिरण अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाते हैं। एक मराठी अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है।
विक्रम नढे 2020 बैच के मणिपुर कैडर के आईएफएस अधिकारी हैं। नढे इससे पहले चुराचांदपुर और कांगपोकपी में काम कर चुके हैं। नढे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई है।