पुडुचेरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के खेल में फंसकर पुडेचेरी की कांग्रेस की सरकार आज बहुमत परीक्षण में हार गई और धडाम से गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आते ही वे अपना इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंप दिया। आपको बतातें चलें कि इस राज्य में भाजपा का एक भी विधायक चुनकर नहीं आया। लेकिन विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार का उसी तरह बंटाधार कर दी जैसे मध्यप्रदेश में सरकार को गिरा दिया था।
आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया। इससे पहले विधानसभा में पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा,हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। उसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुडुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं। 33 सदस्यीय विधानसभा में 30 निर्वाचित सीटें हैं और तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नॉमिनेटेड सदस्य हैं। कांग्रेस के वर्तमान में नौ विधायक हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष एसपी शिवकोलुंदी भी शामिल हैं।