नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्र सरकार ने आज देश के बुजुर्गों को एक तोहफा देते हुए एलान किया है कि एयर इंडिया प्लेन में अब उनको टिकट का आधा किराया लगेगा। बुजुर्ग 60 साल से उपर के होने चाहिए। टिकट निकालते समय आयु प्रमाण पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा। विमानन मंत्रालय की ओर से आज ऐसी जानकारी दी गई।
एअर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में जानकारी दी गई है। निम्नानुसार नियम लागू है।
यात्री भारतीय नागरिक हो,भारत में स्थायी रहता हो,आयु 60 साल से कम ना हो।
इकोनॉमी केबिन में बुकिंग श्रेणी के मूल किराए का 50 प्रतिशत।
टिकट जारी करने की तिथि से 1 वर्ष तक लागू।
सात दिन पहले टिकट बुक करने पर मान्यता।
यह स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी लेकिन विमानन मंत्रालय द्धारा अब अधिकृत मान्यवता प्रदान की गई है।