नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) कांग्रेस को लगातार दो झटके लगे। अहमद पटेल का निधन के बाद सबसे पुराने साथी मोतीलाल वोरा को आज कांग्रेस ने खो दिया। आज 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे कई सालों तक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुडे रहे। सोनिया गांधी,राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हमेशा साए की तरह मोतीलाल देखे गए। वोरा के निधन पर दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है।
मोतीलाल 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। राज्यसभा सांसद थे। कई सालों तक वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जवाबदारी संभाली। कांग्रेस की सेवा अंतिम सांस तक की।भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरी संवेदनाएं प्रकट की। वोहरा को खराब सेहत के चलते बीती रात फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। अहमद पटेल कांग्रेस के संकटमोचक के तौर पर चर्चित थे। उनको दिग्गज रणनीतकार माना जाता था। इन नेताओं का निधन कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है।