गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी लव सेक्स और धोखे का शिकार हो गई। किशोरी को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।
जब प्रेगनेंट हुई तब उसे गर्भपात का ओवर डोज देकर गर्भपात कराया लेकिन स्थिति जब खराब हो गई तो उसे एक ऑटो में बैठाकर सदर अस्पताल पहुंचा और फरार हो गया। फिलहाल किशोरी का इलाज सदर अस्पताल के महिला वार्ड में चल रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
नाबालिग ने दवा खिलाने का लगाया आरोप
पीड़िता ने बताया की दो वर्ष पूर्व एक युवक से प्रेम हुआ। जिसके बाद प्रेमी उसके घर आने जाने लगा। घर पर कोई नहीं रहने के कारण प्रेमी से काफी नजदीकिया बढ़ गई थी।
इसी बीच उसका प्रेमी उसे शादी के झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जिसके बाद पहली बार वह पांच माह पूर्व भी गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसका गर्भपात कराया था।
इसके बाद फिर वह दो माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद उसका प्रेमी गर्भपात की पांच गोलियां खिला डाली जिससे किशोरी की स्थिति बिगड़ गई। नाजुक स्थिति में उसका प्रेमी ऑटो से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।
वहीं इस मामले की जानकारी जब नगर थाना की पुलिस को हुई तो नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और किशोरी का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर थाना की दरोगा आरती कुमारी ने बताया कि उसके प्रेमी ने गर्भपात की दवा खिलाया था। स्थिति खराब होने पर सुबह सदर अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गया। इसके पहले भी पांच माह पहले इसको प्रेगनेंट किया था उस वक्त भी गर्भपात कराया था। शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। मामले की जांच की जा रही है।