पिंपरी । व्हीएसआरएस न्यूज : भोसरी एमआयडीसी पुलिस ने गाडी चोर शातिर बदमाश को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल जब्त की। जिसकी कुल कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये है। आरोपी का नाम जीवन नाना गिरगुणे उम्र 23 नि.कर्जत,अहमदनगर है।
भोसरी पुलिस स्टेशन में एक पैशन प्रो गाडी चोरी का अपराध दर्ज हुआ था। उसी की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस कांस्टेबल विशाल काले को गुप्त जानकारी मिली। उस आधार पर पुलिस आरोपी के मूलगांव जाकर मोबाईल लोकेशन पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 पॉल्सर,1 हॉर्नेट,1 एक्टिवा,1 पैशन,1 होंडा समेत 7 गाडी जब्त की। इस आरोपी के विरुद्ध भोसरी एमआयडीसी,दिघी,पिंपरी पुलिस स्टेशन में अपराध पहले से दर्ज है। ज्यादा जांच में पता चला कि बारामती,यवत पुलिस स्टेशनों में भी अपराध दर्ज है।
भोसरी पुलिस ने दो तडीपार अपराधी को गिरफ्तार की। कृष्णा उर्फ ददया भोसले उम्र 21 बालाजीनगर भोसरी और निलेश सुनिल पवार उम्र 24 फातिमनगर,मोशी पुणे दोनों का बालाजी भोसरी परिसर में आने की खबर पुलिस कर्मचरी विजय दौंडकर,करण विश्वासे को मिली। दोनों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी तडीपार है। नियमों का उल्लंघन किया। कोर्ट में पेशी के बाद येरवडा जेल भेजा गया।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर,सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. सागर कवडे के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक राजेंद्र कुटे,पुलिस निरिक्षक सतीश नांदुरकर,पुलिस उपनिरिक्षक रावसाहेब बांबले,पुलिस नाईक संजय भोर,नवनाथ पोटे,विजय दौंडकर,करण विश्वासे,अनिल जोशी,रहिम शेख,विशाल काले,अमोल निघोट की टीम ने र्कावारई की है। आगे की जांच भोसरी एमआयडीसी पुलिस कर रही है।