पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में ठेकेदारी से साफसफाई करने वाली महिला कर्मचारियों ने कई समस्याओं को लेकर मनपा भवन पर थाली आंदोलन की। इसमें करीबन 1600 महिला कर्मचारी शामिल हुई। इस आंदोलन का नेतृत्व कष्टकरी कामगार पंचायत अध्यक्ष बाबा कांबले ने किया। इस अवसर पर रिपब्लिकन युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल डंबाळे,अजय लोंढे,भारत मिरपगार,भिम कोरेगाव संघर्ष समिति अध्यक्ष अनिता सालवे,बलीराम काकडे,प्रल्हाद कांबळे मधुरा डांगे,कांताबाई कांबले,संगीता जानराव,मंगल तायडे ,सविता लोंढे,प्रमिला गजभारे,अरुणा पवार,रुक्मिणी कांबले,जयश्री धोत्रे,आशा पठारे आदि उपस्थित थे।
बाबा कांबले ने कहा कि दीवाली त्योहार के समय कर्मचारी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए रास्ते में उतरकर थाली बजाओ आंदोलन करना पड रहा है। महिला कर्मचारियों की प्रमुख मांग इस प्रकार है।
1) पिछले 20 सालों से साफ सफाई महिला कर्मचारी मनपा की सेवा में काम कर रही है। सभी को स्थायी सेवा में लेना चाहिए।
2) कामगार कानून नियमानुसार दिवाली के अवसर पर वेतन व बोनस मिलना चाहिए।
3) कोरोना काल में जान की परवाह न करके आरोग्य सेवा देने के उपलक्ष्य में 5 हजार रुपये आर्थिक मदद मिलना चाहिए।
4) बकाया प्रा.फंड महिलाओं के नाम पर और सभी महिलाओं को प्रा.फंड और इएसआय सुविधा मिलना चाहिए।
5) घरकुल योजना में प्राधान्य देकर साफ सफाई कामगार महिलाओं को घरकुल मिलना चाहिए।
6)न्यूनतम समान वेतन फर्क मिलना चाहिए।
7) बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलना चाहिए।
8) साफसफाई कामगार महिला काम की जगह डिब्बा व्यवस्था,पानी पीने की व्यवस्था,खान खाने की व्यवस्था होनी चाहिए।