Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी के एचए मैदान में शिवपुत्र संभाजी महानाटय कार्यक्रम 11 से 16 मई तक आयोजित किया गया है। अत्याधुनिक भव्य स्टेज,बैठने के लिए आसान,सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है। टिकट दर 200 से लेकर 1500 रुपये तक निर्धारित की गई है। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में सांसद डॉ.अमोल कोल्हे ने दिया। इस महानाटय में डॉ.अमोल कोल्हे खुद छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे।
आज डॉ.अमोल कोल्हे शिवपुत्र संभाजी महानाटय के प्रोमोशन के लिए पिंपरी चिंचड शहर में पधारे थे। कुल 6 नाटक के प्रयोग प्रत्यक्ष दर्शाए जाएंगे। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा। एचए ग्रांउड पर टिकट खिडकी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रामकृष्ण मोरे सभागृह,अत्रेसभागृह,निलूफुले सभागृह में टिकट बिक्री की व्यवस्था की गई है।
छत्रपति संभाजी महाराज के तेजस्वी जीवन धारा को दर्शाने वाला यह महानाटक है। सबसे बडा मनोरंजन साधन का व्यासपीठ है। सीबीएसइ,एएसी बोर्ड सैलेबस में जो पढाया नहीं जाता वह सब कुछ महानाटय में प्रत्यक्ष देखने को मिलेगा। सामाजिक भावना के उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए टिकट दर आम जनमानस के बजट के 300-1000 रुपये तक रखा गया है।