मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज थाना परिसर में एक दारोगा द्वारा अपने आवास में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में पीड़िता को देखने गुरुवार को पूर्व मंत्री जनक राम उसके घर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब रक्षक भक्षक बन जाय तो जनता कहां जाएगी? उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ यह घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस घटना से राज्य की महिलाए काफी दुःखी है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार कानून व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, लेकिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने पीड़िता के माता व पिता से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी ली। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, ज्वाला कुमार आदि थे।