मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: अयोध्या से भारत भ्रमण पर निकली रामराज्य रथ यात्रा बुधवार को मीरगंज शहर पहुंची। यह विशेष रथ नेपाल स्थित जनकपुर, जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 1500 किमी की यात्रा तय करेगा। मीरगंज शहर में रथ के पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसका उद्देश्य भारत में रामराज्य को धरातल पर लाने का संदेश जन-जन को देना है।
आपको बताते चलें कि बिहार राज्य में सबसे पहले प्राचीन औघड़दानी मंदिर को विश्राम स्थल के रुप चयनित किया गया था। मीरगंज नगर में इस संस्थान ने मुख्य भूमिका निभाई साथ ही भाजपा सहित कई संगठनों ने सहयोग किया। समिति अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि रथ का जोरदार स्वागत किया गया| गुरुवार को रथ यहां से नेपाल के लिए रवाना हो गया ।