National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का एलान किया है। मार्गरेट अल्वा गोवा की राज्यपाल रह चुकी है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं।
मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल को 1942 को कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कर्नाटक में ही पूरी की। उसके बाद मार्गरेट कांग्रेस से जुड़ीं और कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। वह अलग-अलग मंत्रालयों की समितियों में भी शामिल रहीं। कांग्रेस ने उन्हें 1975 में पार्टी का महासचिव भी बनाया था। अल्वा कुल चार बार राज्यसभा की सदस्य रहीं। उसके बाद 1999 में वो लोकसभा की सदस्य चुनी गईं।
बता दें शनिवार शाम एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी घोषित किया था। पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में धनखड़ के नाम पर मुहर लगी थी।