National नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचीं मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात की।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी से मांगा समर्थन
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा।
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने के बाद संसद से बाहर निकलीं। पीएम मोदी के साथ कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम उनके साथ मौजूद थे।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन दाखिल
एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज पीएम मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।