Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के मोशी परिसर में आज एक पिता ने ही अपने बेटे की हत्या करने की घटना उजागर हुई है। आज सुबह 6 बजे युवराज अशोक सावले की पारिवारिक विवाद में हत्या की गई। हत्या के बाद पिता खुद पुलिस थाने पहुंचा। भोसरी एमआयडीसी पुलिस थाने में मामल दर्ज किया गया है। आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मोशी परिसर में युवराज सावले अपने माता पिता और बड़े भाई के साथ रहता था। पिछले कुछ महिनों से युवराज हर छोटी बात पर माता पिता और भाई से झगड़ा और मारपीट करता था। काल देर रात युवराज और परिवार में फिर झगड़ा हुआ उसके बाद मां और बेटे को घर के बाहर निकाल दिया गया और पिता और बेटे में जमकर विवाद हुआ। यह मामला इतना बढ़ गया कि पिता ने लोहे के पाइप से युवराज के सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद पिता ने भोसरी एमआयडीसी पुलिस को घटज की जानकारी दी,और अपने आपको सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है। भोसरी एमआयडीसी पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी है।