उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव के त्रिलोकपुर गांव में रुद्र महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़ा व बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया।
त्रिलोकपुर गांव के नव निर्मित शिव मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से निकलकर लुहसी होते हुए तीन मुहानी दाहा नदी के घाट पर पहुंची। जहां आचार्य रितु रंजन त्रिपाठी ने ग्यारह विद्वानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरी कराया। जल भरने की प्रक्रिया विधान पूर्वक संपन्न होने के बाद कलश यात्रा करीब आधा दर्जन गांवों से होते हुए वापस महायज्ञ स्थल पर पहुंची।
जहां विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बाद कलश की स्थापना करायी गई। नौ दिवसीय महायज्ञ 15 मई तक चलेगी। कलश यात्रा को लेकर भक्तों के जयकारे के कारण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन पूजा के साथ शाम में प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।
व्यवस्था में राजेश सिंह, संजय तिवारी, बबलू सिंह, मुकुल तिवारी, डॉ संत लाल प्रसाद, सोनू कुमार, अवधेश कुमार दीपक, राकेश कुमार, संजय सिंह, बृजकिशोर गुप्ता आदि लगे है|
कलश यात्रा में सीओ रवीश कुमार, थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद,मुखिया सुरेंद्र राम, जिला पार्षद जीवधन मांझी,भाजपा नेता पंकज चौरसिया,पूर्व उप प्रमुख कालीकेश्वर रावत,गौरीशंकर सिंह, अशोक साह आदि थे|