पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के बुरे दिन का अंत होते दिखाई नहीं दे रहा है। एक के पीछे एक भाजपा के नगरसेवक इस्तीफा देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आज भोसरी के नगरसेवक रवि लांडगे और घरकुल चिखली कुदलवाडी परिसर से भाजपा नगरसेवक संजय नेवाले ने अपने नगरसेवक पद से इस्तीफा देकर भाजपा को जोर का झटका दिया।आयुक्त राजेश पाटिल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसके पहले मोशी से भाजपा के वसंत बोराटे,पिंपले गुरव से चंदा लोखंडे,पिंपले निलख से तुषार कामठे,थेरगांव से माया बारणे ने भाजपा नगरसेवक पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके है। अब तक कुल 6 नगरसेवकों ने भाजपा को जयश्री राम कहकर नाता तोडा। संजय नेवाले को क्रीडा सभापति बनाया गया था। उनकी नाराजगी का कारण समझ से परे है। नेवाले का इस्तीफा चौंकाने वाला साबित हुआ। रवि लांडगे का इस्तीफा संभावित था। विधायक महेश लांडगे से उनका खुल्लम खुला विरोधाभास रहा।
रवि लांडगे को विधानसभा चुनाव के वक्त महेश लांडगे ने स्थायी समिति सभापति का चेयरमैन बनाने का वादा किया था लेकिन ऐन वक्त पर नितिन लांडगे का नाम घोषित हुआ। तब से रवि लांडगे खुलकर विरोध में आ गए है। रवि लांडगे का दावा है कि भोसरी विधानसभा परिसर क्षेत्र से कम से कम 25 भाजपा के नगरसेवक आने वाले दिनों में इस्तीफा देने वाले है। भाजपा छोडकर जाने वालों की पहली पसंद राकांपा बन चुकी है। अगर चुनाव घोषित होने तक भाजपा छोडने वालों की संख्या 50 पहुंच जाए तो कोई ताजुब नहीं।