Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा द्धारा संचालित चिखली में जगद्गुरु संततुकाराम महाराज संतपीठ 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसमें शिक्षा केंद्रीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्ष मंडल सीबीएसई नियमानुसार दी जाएगी। संतपीठ के अध्यक्ष और मनपा के आयुक्त राजेश पाटिल ने ऐसी जानकारी दी।
कंपनी कानून के अनुसार एक्ट 8 के अंतर्गत संतपीठ की स्थापना की गई है। संतपीठ में नर्सरी से लेकर पांचवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरु की गई है। पढाई,व्यवस्थापन,कार्यप्रणाली,अध्ययन सीबीएसई के अनुसार अंग्रेजी माध्यम से की जाएगी। इसमें मराठी,हिंदी,संस्कृत भाषा समाविष्ट की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए सर्वप्रथम पूछताछ के लिए एक आवेदन वितरित किया जाने वाला है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की जाएगी।
नर्सरी से केजी तक के लिए 20 हजार प्रति छात्र,पहली कक्षा से तीसरी तक 27 हजार,चौथी से पांचवीं तक 32 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। अन्य साहित्य खर्च अलग से होगा। नर्सरी के लिए 70 हजार विद्यार्थी,ज्यूनियर केजी तक 30 हजार,सीनियर केजी तक 27 हजार,पहली से पांचवीं तक 40 हजार विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता है।
चिखली में संतपीठ के लिए भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे ने युद्धस्तर पर प्रयास किया। उनके प्रयासों से ही संतपीठ आज धरातल पर दिखाई देने लगा और परिसर के हजारों बच्चों को संजीवनी बूटी साबित होने जा रहा है। संतपीठ प्रारंभ से विवादों में घिरा रहा। कई आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। मगर महेश लांडगे ने इसकी परवाह न करते हुए एक सुंदर,अत्याधुनिक संतपीठ बनाने में आखिरकार सफल रहे।