गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के भुवाली टोला गांव का रहने वाला रोहित कुमार गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता है। कल बुधवार की देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर की ओर आ रहा था।
इस बीच में जैसे ही स्टेशन रोड में पहुंचा कि उनकी बाइक असंतुलित हो गई और उस पर सवार तीनों किशोर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में दो किशोरों को हल्की चोटें आई हैं। जबकि रोहित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के परिजनों को दी गई।
सूचना मिलने के बाद किशोर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी हालत में किशोर को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घर से शहर की ओर जा रहा था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जख्मी अवस्था में किशोर का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।