मीरगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद का मीरगंज शहर में भव्य स्वागत जदयू कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।
वही प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि उनका लक्ष्य जदयू के संगठन का विस्तार एवं बिहार मे सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के लिए जदयू के अलावा दूसरा कोई पार्टी नही है। वही सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने- कोने में जाकर जदयू के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ता कृत संकल्पित हो जाए।
इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भोला सोनी,जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, हथुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष भागवत साह, मोहन भाई आदि नेताओं ने उनका स्वागत फूल माला पहना कर किया। वही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। मौके पर प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष टुनटुन साह,नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, मनोज केसरी,जय प्रकाश शर्मा,हामिद, अनिरुद्ध तिवारी आदि थे|