गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान रोड के निवासी गौरव श्रीवास्तव बाइक पर सवार होकर बरौली जा रहे थे। इस बीच वे जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
इसके बाद लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस हादसे की सूचना अस्पताल कर्मी व अन्य लोगों की मदद से युवक के परिजनों को दे दी गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से किसी काम को लेकर जा रहा था। इस बीच मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया। उधर ने सड़क हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बताई है।