Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में अपना नेटवर्क का जाल बिछाने वाला टाइगर गैंग के गुर्गे दवा बिक्रता के अपहरण करके फिरौति मांगते गिरफ्तार किए गए। वाकड पुलिस ने गैंग के पिंपरी चिंचवड शाखा अध्यक्ष सिद्धार्थ भारत गायकवाड,उपाध्यक्ष संतोष बापू ओव्हाल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार की। नकली पुलिस बनकर दवा बिक्रेता का अपहरण किया फिर 5-6 लाख की फिरौति मांगी। टाइगर गैंग के गैंगस्टर पुलिस के कार्यक्रमों में बिन बुलाए मेहमान बनकर शामिल होते है,फोटो सेशन करते है फिर बाहर पब्लिक के बीच में पुलिस से अच्छे संबंध होने का रुवाब झाडते है। इस प्रकरण में नकली पुलिस बनकर दवा बिक्रेता की सुपारी ली और अपहरण करके 6 लाख रुपये की फिरौति मांगी। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के आदेशानुसार गुंडों,बदमाशों की धरपकड की कार्रवाई शुरु है। 15 जून को वाकड के स्पंदन हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोअर्स में कुछ लोग नकली पुलिस बनकर घुसे। एमटीपी किट स्टोअर्स में नहीं रख सकते,पुलिस थाने चलना होगा। इस अपराध के लिए जेल जाना होगा, ऐसा बहाना बनाकर जबरन गाडी में बैठाकर ले गए। इसकी जानकारी पुलिस निरिक्षक(अपराध) संतोष पाटिल को मिली। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर,पुलिस निरिक्षक(अपराध)-2 सुनिल टोणपे को जानकारी दी गई। उनके मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरिक्षक अशोक जगताप,विजय वेलापुरे घटना स्थल की ओर रवाना हुए। दवा बिक्रेता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद कराए और 5 अपराधियों को धरदबोचा।
आरोपियों के नाम-1) सिद्धार्थ भारत गायकवाड उम्र 32,2) प्रितेश बबनराव लांडगे उम्र 30,3) राहुल छगन लोंडे उम्र 24,4) प्रकाश मधुकर ससगाणे उम्र 31,5) कमलेश राजकुमार बाफना उम्र 32,6) संतोष बापु ओव्हाल उम्र 28,7) आकाश विजय हारकरे उम्र 27 को गिरफ्तार किया गया।
जिसका अपहरण हुआ अशोक बेलीराम अगरवाल उम्र 53 विकासनगर किवले,देहूरोड ने फरियाद दी है। आरोपी प्रितेश लांडगे ग्राम सुरक्षा दल का सदस्य है और आकाश हारकरे महाराष्ट्र गृहसुरक्षा रक्षक दल का कर्मचारी है। कमलेश बाफना ने मेडिकल स्टोअर्स खाली कराने और उस पर कब्जा करने के मकसद से आरोपियों को सुपारी दी थी।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उप आयुक्त परिमंडल-2 आनंद भोईटे,सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत डिसले,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरिक्षक अपराध-1 संतोष पाटिल,पुलिस निरीक्षक अपराध-2 सुनिल टोणपे,सहायक पुलिस निरिक्षक एस एम पाटिल,सहायक पुलिस निरिक्षक अभिकजीत जाधव,पुलिस उपनिरिक्षक अशोक जगताप,विजय वेलापुरे,दिपक भोसले,तात्या शिंदे,विक्रम कुदल,बिभीषण कन्हेरकर,बाबाजान इनामदार,बापुसाहेब धुमाल,राजु काले,वंदु गिरी,विजय गंभीरे,प्रमोध कदम,नितीन ढोरजे,दिपक साबले,सुरज तुतार,कौंतेय खराडे,नितीन गेंगजे,कल्पेश पाटिल,प्रशांत गिलबिले ने कार्रवाई की।