मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के गल्ला मंडी के किराना व्यवसायी वेद प्रकाश केसरी की पुत्री रूपा कुमारी ने सब इंस्पेक्टर बनकर जिले का मान बढ़ाया है| इसकी बड़ी बहन प्रीति ने कुछ दिन पूर्व ही बीपीएससी परीक्षा में प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के लिए चयनित हुई है| छोटी बेटी रूपा की इस सफलता ने खुशियां दोगुनी कर दी है| इसकी सफलता से परिवार में जश्न जैसा माहौल है|
रूपा के पिता वेदप्रकाश एक साधारण परिवार से है| रूपा के बड़े भाई चंदन केसरी किराना का दुकान चलाते है| बहन की इस कामयाबी के पीछे भाई चंदन का बहुत बड़ा योगदान है| खुद किराना दुकान चला कर बहनों को वह मुकाम दिलाया है कि आज पूरा शहर इन पर नाज कर रहा है|
रूपा की शुरुआती पढ़ाई मीरगंज से ही हुई है| वह मैट्रिक मीरगंज के इस्लामियां उर्दू एकेडमी से वर्ष 2011 में की| वर्ष 2014 में इंटर की| उसके बाद वर्ष 2017 में जयप्रकाश विश्वविद्यालय से स्नातक की| इसके बाद दारोगा की तैयारी में जुट गई| प्रथम प्रयास में ही रूपा ने यह सफलता प्राप्त कर ली| बिहार अवर सेवा आयोग में रूपा का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है|
रूपा चार बहनों में सबसे छोटी है।रूपा के बड़े भाई चंदन केसरी ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी रही है। रूपा ने बताया कि मन में सच्ची लगन और इच्छाशक्ति के साथ मेहनत की और दारोगा बनकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उसकी कामयाबी पर चाचा सत्यप्रकाश केसरी,अमर केसरी, संतोष केसरी, अरुण केसरी, राजेश केसरी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन प्रसाद चौरसिया, ज्वाला कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय यादव आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।