औरंगाबाद| व्हीएसआरएस न्यूज: बीच सड़क पर दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक (Driver) की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ रहा युवक घायल हो गया। हादसा बिहार के औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में जीटी रोड कामा बिगहा से खखडा सिमरा जाने वाले मुख्य पथ पर हुआ।
नदी में जा गिरी कार
मिली जानकारी अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर अदरी नदी में जा गिरी। हादसे में कार मालिक औरंगाबाद के कथरूवा गांव निवासी जयनंदन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, कार में सवार मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव निवासी सुमंत कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल का इलाज सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर होने के कारण इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम
वही सूचना पर सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जयनंदन ही चला रहा था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।