बरौली। व्हीएसआरएस संवाददाता: श्री राम नवमी के पावन अवसर पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के द्वारा बरौली के भरकुईया तिवारी टोला में रामायण पाठ का आयोजन किया गया था जिसका आज पूर्णाहुति हुआ व प्रसाद वितरण किया गया।
इस अयोजन कि अध्यक्षता संगठन के पूर्व ज़िला सेवा प्रमुख चुनमुन तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि आज प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव है। और राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कल से रामायण पाठ चल रहा है जिसका आज पूर्णाहुति है प्रभु इस कोरोना महामारी से सभी को बचाएं समाज का कल्याण हो।
मौके पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के भरकुईया पंचायत प्रमुख मिचु तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य अंकेश तिवारी नंदन सिंह अंकू नन्हे अनिकेत कुमार और भरकुईया तिवारी टोला ग्राम के संजय तिवारी जटाशंकर तिवारी विजय तिवारी व अन्य कई लोग अपने धर्म पत्नी के साथ बैठे हुए थे।