पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) बहुचर्चित,विवादित स्पर्श संस्था को पालिका ने ऑटो कलस्टर कोविड सेंटर चलाने का ठेका दिया है। स्पर्श की टीम अकार्यक्षम साबित हो रही है। यह वही स्पर्श है जिसकी तात्कालीन आयुक्त श्रवण हर्डीकर ने जांच बैठायी थी। त्रिदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। पालिका का एक अतिरिक्त आयुक्त और एक स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संदेह के घेरे में है। बिल भी रोका गया। फिर ऐसे विवादित स्पर्श संस्था को ऑटो कल्स्टर जैसे बडे कोविड सेंटर की जवाबदारी देेने का क्या औचित्य? ऐसा सवाल भाजपा नगरसेविका अनुराध गोरखे ने किया।
अनुराधा गोरखे ने पालिका आयुक्त राजेश पाटिल को पत्र लिखकर आरोप लगाई है कि यहां का व्यवस्थापन सक्षम नहीं है। आने वाले मरीजों को बेड नशीब नहीं हो रहे। एक मरीज से बेड के लिए एक लाख रुपये लिया गया। एक महिला मरीज के गले से मंगलसूत्र गायब किया गया। नागरिकों की हर दिन शिकायतें मिल रही है। ऑटो क्लस्टर के मैनेजमेंट को हटाकर किसी सक्षम के हाथ में ऑटो कल्स्टर चलाने का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए। ऐसी मांग अनुराधा गोरखे ने आयुक्त से की है।