पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाली नाइजीरिया और युगांडा की 16 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के आदेशानुनसार एसीपी प्रेरणा कट्टे और सामाजिक सुरक्षा पथक के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल कुबडे की टीन ने की।
इसमें से 4 को गिरफ्तार और 12 को रेस्क्यू किया गया। चार आरोपियों को कोर्ट में किया गया। 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड का आदेश कोर्ट ने दी थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि नाइजीरिया और युगांडा की ये महिलाएं पर्यटक और बिजनेस के बहाने पुणे में आयी थी और सेक्स का व्यवसाय करने लगी।
पुलिस को एक गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। उस आधार पर आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। एक अपार्टमेंट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने एक डमी ग्राहक बनाकर सांगवी के पिंपले गुरव परिसर में वकरतूंडा आंगन नाम के अपार्टमेंट में फ्लैट्स में छापा डालने गई थी। चार डमी ग्राहकों को भेजकर पहले पुष्ठि की गई थी। फिर जाल बिछाकर रंगेहाथ पकडा गया। महिलाओं के पास से 40 हजार नगदी,7 मोबाईल और कुछ सोने के गहने बरामद किया गया।