पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी। इस घटना पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। जो सुनता है दांतों तले उंगली दबा लेता है। भला पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी प्राइवेट पार्ट काटेगी? यह सवाल सबके मन में उठता होगा। लेकिन ऐसे ही मामला पुणे के मालवाडी थाने में दर्ज हुआ है। पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि पत्नी नापुंसक बनाने का प्रयास किया ताकि उसी आधार पर कोर्ट से तलाक ले सके। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय चेतन सुभाष सुराले ने शिकायत की है। चेतन का आरोप है कि उसकी पत्नी स्मितल सुराले (25) और उसके बॉयफ्रेंड कोस्तुभ अनिल गोगाटे (22) ने उसे नपुंसक बनाने की योजना बनाई थी।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर चेतन ने बताया कि उसकी शादी स्मितल से इसी साल हुई थी। स्मितल मेकेनिकल इंजीनियर है। दोनों की शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और वे हनीमून पर नहीं जा सकते। 18 अक्टूबर को महाबलेश्वर एक होटल में ठहरे थे। इसी होटल में प्रेमी कोस्तुभ भी रुका था। कोस्तुभ ने दोस्ती बनाई। दोनों के पुराने संबंध को लेकर कोई जनाकारी नहीं थी।तीनों ने होटल में खूभ मौज मस्ती की। होटल में ड्रिंक करने के दौरान कोस्तुभ ने चेतन को बताया कि वह भी वारजे इलाके में ही रहता है। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। वह अब किराया देने की स्थिति में भी नहीं है। उसने चेतन से पूछा कि क्या वह उसके घर में रह सकता है। चेतन ने कोस्तुभ की मदद के लिए उसे अपने घर में रहने की अनुमति दे दी। महाबलेश्वर से आने के बाद वह चेतन के घर शिफ्ट हो गया।चेतन ने बताया कि उसने कोस्तुभ का मोबाइल तस्वीरें देखने के लिए मांगा। इस दौरान उसे संदिग्ध तस्वीरें नजर आईं। उसने मोबाइल के मेसेज देखे तो हैरान हो गया। दोनों के बीत अफेयर का पता चला। मेसेज में दोनों ने बात की थी कि वे उसका प्राइवेट पार्ट की नस काटकर उसे नपुसंक बना देंगे और स्मितल उससे नपुंसकता के आधार पर तलाक ले लेगी। वह घबराकर अपने माता-पिता के पास अहमदाबाद चला गया।
घर आकर चेतन ने अपने माता-पिता को सारी जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि स्मितल और कोस्तुभ का अफेयर पहले से चल रहा था लेकिन दोनों की जातियां अलग होने के कारण शादी नहीं हो सकी थी।