पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भोसरी पुलिस स्टेशन के जांच पथक कर्मचारियों ने एक शातिर अपराधी को पिस्तौल के साथ पकडा है। भोसरी पुलिस स्टेशन की सीमा में पेट्रोलिंग के दौरान एक शख्स ऐसा दिखाई दिया जिसके कमर में पिस्तौल लटक रहा था। पुलिस कर्मचारी गणेश सावंत के सूत्रों ने ऐसी खबर देने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर आवताडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरिक्षक सिद्धेश्वर कैलासे और जांच पथक कर्मचारियों के साथ श्मशान के पास गांव जत्रा मैदान भोसरी परिसर में जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम ओमकार मनोज बिसणारे नि.चाकण बताया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतुस बरामद हुआ है।
भोसरी पुलिस ने शातिर अपराधी के विरुद्ध 548/2020 भारतीय हथियार कानून 3(25) के अंर्तगत अपराध पंजिकृत कर ली है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 मंचक इप्पर,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर अवताडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरिक्षक सिद्धेश्वर कैलासे,गणेश हिंगे,गणेश सावंत,आशीष गोपी,संतोष महाडिक,सुमीत देवकर ने कार्रवाई की।