देहूरोड । व्हीएसआरएस न्यूज : पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत देहूरोड पुलिस स्टेशन सीमा में पिछले एक हफ्ते में घरेलू हिंसा के चलते 2 मर्डर हुआ। लेकिन देहूरोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक मनिष कल्याणकर ने पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश और डीसीपी सुधीर हिरेमठ के मार्गदर्शन में 24 घंटे के भीतर दोनों मर्डर मिस्ट्री को न केवल सुलझाया बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे करने में कामयाब रहे। इनका कार्य सराहनीय और प्रशंसा के पात्र है।
तीन दिन पहले 27 सितंबर की रात एक प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को घर से अपहरण करके एक सूनसान खदान पर ले गया और गला दबाकर हत्या के बाद पत्थर से कुचलकर लाश खदान में फेंक दिया था। इस मर्डर मिस्ट्री को देहूरोड पुलिस ने 24 घंटे के भीतर न केवल सुलाझाने का काम किया बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजी। दूसरी घटना 29 सितंबर को घटी। जब घर में पति पत्नी अकेले थे। तब पत्नी ने अपने पति की फावडे से मारकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी रितु मयूर गायकवाड को गिरफ्तार किया गया। मृतक पति का नाम मयूर मोईन गायकवाड उम्र 28 बताया गया है। दोनों भैरवनाथ मंदिर के पास मामूर्डी गांव के निवासी है। मयूर का भाई और माँ एक ही अस्पताल में काम करते है। घटना के समय दोनों अस्पताल में थे। घर में केवल पत्नी और पति थे। पुलिस की शक की सुई पत्नी पर गई। कडी पूछताछ के बाद राज बाहर आया। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर ली।
देहूरोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक मनिष कल्याणकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि दोनों का पहले प्रेम संबंध था,बाद में दोनों शादी करके पिछले एक साल से साथ साथ रह रहे थे। मृतक मयूर बिगारी का काम करता था। दोनों के बीच अक्सर झगडे होते थे। देहूरोड परिसर में घरेलू हिंसा,हत्याओं के बढ़ते अपराध के बारे में पुलिस निरिक्षक मनिष कल्याणकर ने बताया कि घरेलू हिंसा कभी भी कहीं भी हो सकती है। यह पारिवारिक मामले के दायरे में आते है। लेकिन देहूरोड पुलिस और क्राइम ब्रांच-5 ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने जीरो टॉलरेंस का टारगेट दिया है। हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे है? आयुक्त हमको फ्री हैंड रखा है। हर घटना की पल पल का फीडबैक भी लेते है। उनके आदेशों का पालन हो रहा है। इसमें डीसीपी सुधीर हिरेमठ का मार्गदर्शन मिलता रहता है।