पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में छत पर कई अनधिकृत होटल बिना किसी अनुमति के पूरी रात चल रहे हैं। ऐसे अवैध होटल बंद होने चाहिए। इसलिए,ऑल इंडिया एंटी-करप्शन बोर्ड के सनी निमन की ओर से पुणे मनपा आयुक्त को एक आवेदन पत्र सौंपा है।
रूफ टॉप होटल के कारण पुणे में रात के समय शराबियों नशे में धुत रहते है। अश्लीलता का प्रदर्शन करते है। डीजे की आवाज़ ज़ोर शोर से करके परिसर की शांति भंग करते है। साथ ही शहर की शांति को बिगाड़ते है। साथ ही रात की शांति भंग हो रही है और कानून व्यवस्था चरमरा रहा है।
ऐसे अनाधिकृत होटलों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां बड़ी संख्या में पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। शराब और धूम्रपान जैसे विभिन्न व्यसनों के कारण अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए छतों पर अनाधिकृत होटल (रूफ टॉप) बंद किए जाने चाहिए।इस तरह के होटल पुणे शहर के कोंढवा,कोथरुड,वानवाड़ी,बाणेेर,कोरेगांव पार्क,विमान नगर उपनगरों में कुकुमुत्ते की तरह उग आए हैं। स्थानीय नागरिक परेशान है। महिलाएं,लडकियाेंं का बाहर निकलना खतरे में पड गया है। गंभीर बीमारी वाले मरीज,वृद्धाओं को ज्यादा आवाज में बजने वाले डीजे से काफी परेशानी उठानी पड रही है। पुलिस प्रशासन और पुणे मनपा प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें और कठोर कार्रवाई करके छतों पर चल रहे अवैध होटलों को बंद कराने की दिशा में कदम उठाएं ऐसी मांग ऑल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड ने की है।