पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज)केंद्रीत मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध पुणे शहर के चतुश्रृंगी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। कल जाधव को पुलिस ने गिरफ्तार किया मगर बीमारी का नाटक करके ससून में भर्ती हो गया। लेकिन देर रात पुलिस ने फिर थाने ले गई। हर्षवर्धन औरंगाबाद की कन्नड विधान सभा सीट से एक बार विधायक भी रह चुके है। हर्षवर्धन और ईशा झा दोनों के खिलाफ अटेम्पट मर्डर का चार्ज लगाया गया है।
हर्षवर्धन वर्तमान में मनसे के सक्रिय नेता है। दानवे के दामाद के रुप में उनकी पहचान है। अमन चड्डा नामक सख्श ने शिकायत दर्ज करायी है कि सोमवार रात 8 बजे अपने माता पिता के साथ दो पहिया वाहन से नगर रोड की तरफ जा रहे थे। उसी समय हर्षवर्धन जाधव ने कार का दरवाजा अचानक खोल दिया। जिसकी वजह से अमन चड्डा के माता पिता का एक्सीडेंट हो गया। इस बारे में कहासुनी हुई तो जाधव ने उनके साथ मारपीट की। चडडा के पिता का दिल का ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद हर्षवर्धन ने उनके साथ मारपीट की।
हर्षवर्धन जाधव ने की थी सन्यास की घोषणा
हर्षवर्धन जाधव ने कुछ महीनों पहले एक वीडियो मैसेज के जरिये एक यह कहा था कि वे अब राजनीति से सन्यास ले रहे हैं। जाधव ने कहा था कि अब उनकी पत्नी ही उनकी उत्तराधिकारी होगी। जाधव ने अपने संदेश में कहा था कि हम जीवन में जिन चीजों के पीछे भागते हैं। वे कितनी सच्ची और सही होती हैं। इसका मुझे पता चल गया है।