सांगली(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्धारा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की आलोचना का एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चंद्रकांत पाटिल ने एक महिला के निर्वाचन क्षेत्र में जाकर और चुनाव लड़कर अपनी शक्ति का परिचय दिया। क्या यही है चंद्रकांत का पुरुषार्थ? ऐसा सवाल पूछते हुए जयंत पाटिल ने चंद्रकांत को जमकर आलोचना की। चंद्रकांत पाटिल अपने ही जिले को छोड़कर दूसरे के निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़कर अपनी शक्ति का डंका बजा रहे है। चंद्रकांत को अपने गिरबान में झांकना चाहिए।
शरद पवार ने चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधते हुए कहा था,मैं उन लोगों के बारे में क्या कह सकता हूं, जिन्हें अपना गांव छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ता है? पवार ने यह भी कहा था कि मुझे महत्वपूर्ण लोगों के बारे में क्या कहना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने भी पवार की तीखी आलोचना की। शरद पवार जिन्होंने माढा से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की और फिर उस फैसले को उलट दिया मुझे नहीं सिखाना चाहिए ऐसा चंद्रकांत ने कहा। क्या किसी महिला सांसद द्वारा बनाए गए सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में जाना और उस महिला को दरकिनार करके निर्वाचन क्षेत्र पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है? जयंत पाटिल ने ऐसा सवाल पूछा है। भाजपा सत्ता में आने के लिए बेचैन हो गई है। जयंत पाटिल ने कहा कि गोपीचंद पडलकर का बयान इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि वह कितने परेशान हैं। पाटिल ने यह भी कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा कितनी नीचे स्तर तक जा सकती है।