औरंगाबाद(व्हीएसआरएस न्यूज) हमलावरों ने किसी भी चीज को हाथ नही लगाया ना ही कोई चोरी या डकैती की। साधु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पालघर जैसी घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी हुई है। गुरुवार तड़के यहां के चौक के लाडसावंगी मार्ग पर स्थित प्रियशरण महाराज के आश्रम में घुसकर 7 से 8 अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमलावर आश्रम के दरवाजे की कड़ी को तोड़कर घुसे थे।
इस हमले में आश्रम के महंत प्रियशरण महाराज के कंधे पर चाकू से हमला किया गया। फूलंबरी पुलिस स्टेशन मामले की जांच में जुटी हुई है। जानलेवा हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हमलावरों ने किसी भी चीज को हाथ नही लगाया ना ही कोई चोरी या डकैती की। इसके बाद संदेह जताया जा रहा है कि हमलावरों का उद्देश्य चोरी करना नहीं था।
पालघर में भी दो साधुओं को पीट-पीट कर मार डाला था
इससे पहले महाराष्ट्र के ही पालघर जिले में 2 साधुओं की उनके ड्राइवर समेत निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। जब इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया तब रात का समय था। भीड़ से दोनों साधु लगातार प्राणों की भीख मांगते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। इतना ही नहीं इस हत्याकांड के समय पालघर की पुलिस भी वहां मौजूद थी लेकिन उन्होंने भी कोई संजीदगी नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ कि दोनों ही साधुओं की ड्राइवर समेत दर्दनाक हत्या कर दी गई थी।