व्हीएसआरएस न्युज –नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी अमेरिका से वापस लौट चुके हैं। मंगलवार ही दोनो अमेरिका से वापस लौटे हैं। 10 दिन पहले 12 सितंबर को स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया गांधी अमेरिका गईं थी और राहुल गांधी भी उनके साथ गए थे। स्वास्थ्य कराने के बाद आज सुबह दोनो देश वापस पहुंच चुके हैं।
अमेरिका रवाना होने से पहले सोनिया गांधी ने पार्टी में बड़े बदलाव किए थे और कई वरिष्ठ नेताओं को महासचिव पद से हटाया था साथ में पार्टी के कई राज्य प्रभारी भी बदले थे। नए बदलाव में राहुल गांधी के करीबी नेताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर जगह दी गई है।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी जब अमेरिका के लिए निकले थे तो इस तरह की आलोचना भी हुई थी कि संसद सत्र के दौरान जब कांग्रेस के पास सरकार को घेरने का मौका है तो ऐसे समय में पार्टी के दो सबसे बड़े नेता अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।