गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड में अज्ञात वाहन के धक्के से घायल एक महिला की मौत हो गई। सोमवार की शाम वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नगर थाना की पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है और उसका पोस्टमार्टम करने के प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड में सोमवार की शाम को हुए सड़क हादसे का शिकार हुई महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस उसके परिजनों को ढूंढ ने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर, बुधवार को महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी है।
इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस मृतक महिला के शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।