गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को उचकागांव प्रखंड व मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं पौधारोपण, जागरूकता रैली तो कहीं विचार गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान लोगों से अधिक-अधिक से पौधे रोपे जाने की अपील भी की गई।
मीरगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर ब्रह्मकुमारियों व लोगों के बीच पौधे बांटे गए। सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी सुनीता बहन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए एकमात्र उपाय है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाय। इसलिए सभी को एक -एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा सौ पुत्रों के सामान है।मीरगंज शहर के मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के द्वारा हथुआ मोड़ स्थित कब्रिस्तान में पौधरोपण किया गया।इसमें दर्जन भर लोगों ने अलग अलग पौधे लगा कर लोगों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वहीं पिपरा खास स्थित नजमा एएनएम कॉलेज में प्राचार्य अनिल तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं ने पौधे लगाए। बाद में पर्यावरण को लेकर एक विचार गोष्टी का अयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं व शिक्षकों ने अपने विचार रखें। इधर, उचकागांव में जीविका दीदियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
मौके पर धनंजय श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, सुरेंद्र कुमार यादव,अफताब आलम,शहीद अली,बरकत अली, जोति भूषण,सफदर इमाम, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, पार्षद मुन्ना प्रसाद, अध्यक्ष इक़बाल, असगर अली, अफरोज आलम , शहाबुद्दीन आलम,वसीम खान, शम्स परवेज, सद्दाम अली,अनवर आलम,फिरोज आलम, सैफ गुड्डू,सहजाद खान आदि थे।