- सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर दलित बस्ती में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से तीन महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगों में हजियापुर दलित बस्ती निवासी तीजा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी शामिल है।
मिली जानकारी अनुसार जख्मी महिला और उनके पड़ोस के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बच्चे आपस में मारपीट करने लगे। जख्मी महिला ने बताया की बच्चों के विवाद में मारपीट के बाद जब उनके परिजनों को कहने गए थे तभी आरोपियों द्वारा मारपीट करने लगे।
बीच बचाव करने पहुंची परिवार के अन्य तीन महिलाओं के साथ भी मारपीट किया गया। इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी जख्मी लोगो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। एक महिला की स्थिति गंभीर हो गई है।
फिलहाल सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।