गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के कॉलेज रोड में स्थित होटल राल्सन में रविवार को बंगलादेश मुक्ति संग्राम स्वर्ण जयंती विजय दिवस के रूप में मनाई गई। स्मरनोत्सव समिति के संयोजक ओम प्रकाश गर्ग ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। संजोजक ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी के अदम्य साहस व दुरदर्शी सोच के आगे दुनिया को नतमस्तक होना पड़ा। इंदिरा गांधी की सरकार ने बंगलादेश नया राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई और मानवता को शर्मसार होने से बचाया। देश के लोकतंत्र को सबल बनाया।
विश्व इतिहास 93 हजार पाक सैनिकों को भारतीय सेना के समाने आत्मसमर्पण करना पड़ा। इसी साहस ने इंदिरा गांधी को दुर्गा और रणचंडी के नाम से विपक्ष ने भी सराहना की थी। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश नेता रमेश तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा की 1971 में पश्चिमी पाकिस्तान की अवाम ने पूर्वी पाकिस्तान के अवाम पर अत्याचार करना शुरू किया।
अवामी लीग के नेता शेख़ मुर्जीबुर्र रहमान को जेल में बंद कर दिया। तब भारत की कांग्रेसी प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी ने आदम्य साहस ने मुक्ति वाहनि के साथ मिलकर बंगलादेश का निर्माण करके देश का भूगोल बदल दिया। कांग्रेस पार्टी प्रचार से ज़्यादाकाम करने पर भरोसा करती हैं। संगठन मज़बूती पर भी चर्चा की गई।
मौके पर सीवान जिला अध्यक्ष विंदुशेखर पांडेय, जिलाध्यक्ष इफ़्तिख़ार हैदर, तहिर हुसैन, सेवा दल के प्रेम नाथ राय शर्मा, प्रीति प्रभा,सत्यदेव प्रसाद, राघव जी प्रसाद, धनंजय द्विवेदी, राजकुमारी गुप्ता, शैलेन्दर पांडेय व महर्षि अनिल शास्त्री कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।