गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में शहर के महिला कॉलेज स्थित बनाए गए बूथ पर कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। इससे कई लोगों ने मतदान नहीं किया। इसके कारण मतदान से वह वंचित हो गए। वहीं, मतदाता सूची से नाम कटने के कारण एक व्यक्ति फुट-फुट कर रोने लगा। साथ ही उसने कहा कि अब हम कैसे मतदान करेंगे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तहत आज विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया हुई है। किसी बूथ पर मतदाता आसानी से मतदान करते दिखे है, तो कुछ बूथों पर मतदाताओं की ओर से वोट का बहिष्कार कर विरोध जताया गया है।
अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
हालांकि, जिला प्रशासन की पहल पर मतदाताओं ने वोट देना शुरू कर दिया। वहीं, शहर के महिला कॉलेज स्थित बूथ संख्या 116,126 और 127 पर अधिकांश मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटा हुआ पाया गया। इससे मतदाता काफी परेशान हुए। लेकिन, उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई और अन्त में उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इस कारण वह मतदान से वंचित हो गए। मतदान देने सुबह से परेशान मतदाता मनोज सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से ही वोट देने के लिए हम परेशान है। मेरी पत्नी, मां और मोहल्ले के करीब चार सौ लोगो का नाम कट गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी से बात करने की कोशिश की। लेकिन, कोई फोन नहीं उठा रहा है।