पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भोसरी के विधायक महेश लांडगे हमेशा सुर्खियों में रहते है। चाहे काम के दम पर हो या फिर कार्यकर्ताओं की मनोकामना पूर्ण करने के नाम पर। आज भोसरी में आयोजित मनपा,अविरत श्रमदान,महेश लांडगे फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से रिव्हर सायक्लोथॉन 2021 साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुली नंबर वन का गाना तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करुं डीजे में बजने लगा। कार्यकर्ताओं ने महेश लांडगे से आग्रह किया कि उनके साथ थोडा डांस करें। अब महेश लांडगे कार्यकर्ताओं की बात कैसे टाल सकते थे। कार्यकर्ताओं के साथ रंग में रंग गए और मिर्ची वाले गाने में थिरकने लगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरा और फिर साइकिल रैली की शुरुआत हुई।
महेश लांडगे के विकास कामों से वैसे भी विरोधियों को मिर्ची लगती रहती है। एक साल में कई सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते है। इसके माध्यम से सुर्खियों में भी रहते है। भोसरी विधानसभा का दूसरा चुनाव भारी मतों से जीतकर भी आए। यहां भी विरोधियों को मिर्ची लगी। विरोधी का मतलब केवल विपक्षी पार्टी नहीं बल्कि भाजपा खेमे में भी उनके कामों से मिर्ची लगती है। आज की साइकिल रैली पर्यावरण,नदी संर्वधन,व्यायाम युवकों को प्रेरित करने का मुख्य उद्देश्य था। 10 और 25 किमी ऐसे दो समूहों में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में हिस्सा लेने के लिए सैकडों साइकिल सवार प्रेमी गांवजत्रा मैदान पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की हो रही है तो वो महेश लांडगे का मिर्ची वाले गाने में नाचना।