पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले में तेज और लगातार हो रही बरसात के कारण जिले के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों के सामने भूखमरी,कर्जबाजारी,आत्महत्या जैसी स्थिती बन चुकी है। राज्य सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। खेत,घरों,गलियों में बरसात का पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। किसान अपनी फसलों की बर्बादी पर आंसू बहा रहे है। लागत तक निकलना मुश्किल हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण परिसरों में भी बारिश ने किसान की कमर तोड़ दी है। देर रात लगातर 2 दिन से हो रही बारिश के कारण फसल की बरबादी हो रही है। किसानों का कहना है कि शिरुर,खेड़,मंचर,मावल इलाकों में खेती में काफी नुकसान हो रहा है। गन्ना,मक्का,ज्वारी, बाजरा आदि सभी फसलें बर्बाद हो चुकी है। पहले से ही किसान लॉकडाउन,कोरोना के कारण बेहाल है और उसमें आसमानी आफत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान मारुति भापकने अपने खेतों में हुए नुकसान को बताते हुए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।