पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता पुणे के एक कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड गए। तनावपूर्ण माहौल और बढती भीड को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पडा। हल्का पुलिस बल प्रयोग के बाद कार्यकर्ता तितर बितर हुए। दोनों पक्ष के कार्यकर्ता जमकर एक दूसरे के विरोध में नारेवाजी घोषणाबाजी की। पुणे मनपा के एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक ही मंच पर एक बार फिर दिखे तब शक्ति प्रदर्शन के रुप में कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और घोषणाबाजी से माहौल को गर्म किया।
इलाके में तनाव का माहौल
नारेबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना। पुणे में भामा आसखेड योजना का उद्घाटना कार्यक्रम में दोनों नोता पधारे थे। पूरे इलाके में पुलिस का बंदोबस्त है। परियोजना का वाहवाही लूटने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड गए।
क्या है भामा आसखेड योजना
पुणे शहर के पूर्वी परिसर को पानी पूर्ति करने के लिए भामा आसखेड बांध से पानी लेने की योजना है।इस पानी से पुणे के खराडी,चंदननगर,विश्रांतवाडी,धानोरी, कडस,इलाकों को पानी सप्लाई करने का प्रयास है। यह परियोजना पिछले 2014 में ही पूरा करने का टारगेट था। लेकिन पीडित किसानों की मांग,उत्पन्न के विवाद, राजनीतिक हस्तक्षेप,श्रेय लेने की होड के कारण 6 सालों से अधर में लटका था। अब भामा आसखेड का पानी पूर्ति से शहरवासियों की पानी समस्या मिट गई है।
हम दोनों एक साथ मतलब चार दिन की खबर
कार्यक्रम में हो हल्ला पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के साथ मंच साझा करना मतलब चार दिन की हेडलाइन का मिलना। दादा ने भी कहा कि पिछले चार दिनों से एक ही प्रकार की खबरें प्रसार माध्यम चला रहा है।