पुणे । व्हीएसआरएस न्यूज : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक डॉ.ए .पी. महेश्वरी भारतीय पुलिस सेवा ने समूह केंद्र पुणे का दौरा किया, इस दौरान ग्रुप केन्द्र,पुणे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 20 नवंबर को किया गया था।
इसमें मुख्यतः वीर शहीद जी.ए. इंगोले (पी.पी.एम.जी) के नाम पर मार्ग का उदघाटन, शहीद रविंद्र धनावडे (शौर्य का विजेता) फूट गार्डन का उदघाटन जो कि महानिदेशक महेश्वरी की उपस्थिति में उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत के महानिदेशक शहीद परिवारों के सदस्यों तथा रिटायर्ड कार्मिकों से मिले तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनकी परेशानियों के बारे में पूछा और उसे शीघ्र निपटाने का आश्वासन भी दिया। आई.ई.डी./आई.आई.एम. इन्स्टीट्यूट की विजिट के दौरान आई आई.एम के कार्य एवं प्रयासो की सराहना की तथा आई.आई.एम. पुणे को अधिक उपकरणों से सुसज्जित करने पर जोर दिया ।
इस दौरान आयोजित सैनिक सम्मेलन में महानिदेशक महेश्वरी ने मार्गदर्शन करते हुए अवगत कराया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत का सबसे प्राचीन एवं विशाल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। “राष्ट्र सर्वोपरि” की अवधारणा ही बल की अटल परंपरा है। अपनी ईकाईयों और उनके विस्तार के अनुरूप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्वरूप अखिल भारतीय है। हमारे देश के बहुआयामी समाज के प्रत्येक वर्ग के कार्मिकों से सुसज्जित यह बहादुर बल “विविधता में एकता लगा देश की बहुरंगी संस्कृति को दर्शाते हुए एक “लघु भारत’ एवं ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचारों की सही अर्थ में चरित्रार्थ करता है।
वर्तमान में तेजी से बदलते हुए ’तकनीकी विकास’ के नित नए आयामों को अपनाते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। बल अपनी परिचालनिक दक्षता को उन्नत करने के लिए अत्याधुनिक प्रोद्योगिकी का उपयोग करते हुए सदैव तत्पर रहता है। बल ने संघर्ष के विभिन्न आयामों से निपटने हेतु अपने कौशल को सदैव सुसंगत रूप से विकसित करने का प्रयास किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हमेशा एक लोकन्मुखी संगठन रहा है जो आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने का आकांक्षी है। हम आगे भी इस महान देश के नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास जीतने का प्रयास करते हुए उनकी सेवा में सतत कार्यरत रहेंगे।
महानिदेशक महेश्वरी ने उपस्थित सभी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया तथा सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महानिदेशक महेश्वरी में कैंप की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार में कार्य करने के साथ-साथ कैंप को और सुंदर बनाने हेतु सभी से अनुरोध किया एवं सभी परिवार जनों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार टोप्पो (पुलिस उप महानिदेशक, ग्रुप केन्द्र, पुणे), डी.एस. रावत (पुलिस उप महानिरीक्षक रेन्ज मुख्यालय, पुणे), धीरज कुमार (पुलिस उप महानिरीक्षक, आई.आई.एम पुणे), डॉ. विनया भारती (पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) कम्पोजिट अस्पताल,पुणे), हरवीन्दर सिंह कालस (कमाण्डेन्ट-242 बटा. पुणे), संजीव कुमार (कमाण्डेन्ट ग्रुप केन्द्र पुणे) तथा ग्रुप केन्द्र पुणे स्थित विभिन्न संस्थानौ व राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।