Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) कालेवाड़ी में एक गोदाम में आग लग गई. यह घटना सोमवार (3) सुबह करीब 11 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक कालेवाड़ी के विजयनगर स्थित एक फैक्टरी गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिंपरी चिंचवड़ फायर ब्रिगेड की छह दमकल गाड़ियां मौके (कालेवाड़ी फायर) पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। परिसर में चारों ओर धूंए का गुब्बार आसमान में दिखाई दे रहा है। स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा हो गया है। कालेवाडी विजयनगर के किनारा कालोनी में यह फैक्टरी है जहां आग लगी है।
पिंपरी चिंचवड़ के कालेवाड़ी में एक रिहायशी इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सुबह दस बजे के बीच कालेवाड़ी में एक कपड़ा फैक्ट्री और पेपर प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिस गोदाम में आग लगी है, वहां गैस सिलेंडर भी फट रहे हैं और आग लगने के दौरान चारों तरफ धुआं फैल गया है। आग के काले धुएं से इलाके के लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। आग पर काबू पाने के लिए पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री में आग लग गई है। क्या वह ़फैक्टरी एक वैध ़फैक्टरी है? या फिर इस फैक्ट्री को पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने इजाजत दी थी या नहीं ? इस मौके पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। घनी हिरायशी वस्तियों में ऐसे फैक्टरी चलाने की अनुमति नहीं है तो पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आखिर आज के अग्निकांड होने का इंतजार कर रही थी?