पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के कुछ नगरसेवक आज पुणे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मिले और हम साथ साथ की तर्ज पर काम करने की इच्छा जतायी। आज के मिलन से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि आने वाले दिनों में भाजपा में बडी टूट से इंकार नहीं किया जा सकता।
भाजपा में काफी दिनों से नाराजगी के सूर दिखाई दे रहे है। दो गुटों में वर्चस्व की लडाई देखने को मिल रही है। दो बार इस्तीफे की धमकी भी दी गई। अब भाजपा के एक स्थानीय नेता अपने कुछ नगरसेवक और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस का दामन थाम सकता है। अगर ऐसे हुआ तो उनकी घरवापसी होगी। अजित पवार भी पिछली सारी बातों को भूलाकर गले लगाने के लिए संकेत दिए है। हर कोई सत्ता के साथ रहना चाहता है। विकास काम के अलावा कई अन्य मसले भी होते है जो सत्ता से बाहर रहकर नहीं किया जा सकता।
भोसरी से निर्विरोध निर्वाचित नगरसेवक रवि लांडगे,निर्दल गुट के नेता नगरसेवक कैलास बारणे,संतोष बारणे पुणे में अजित पवार से मुलाकात की। राष्ट्रवादी के अभय मांढरे ने बताया कि सभी नगरसेवकों ने अजित पवार के साथ काम करने की इच्छा जतायी। अजित पवार ने भी आए नगरसेवकों का स्वागत किया और कहा कि इन नगरसेवकों को काम करने की प्रबल इच्छा है। अच्छे विचार से मिलने के लिए आए। आने वाले दिनों में शहर की राजनीति में भारी राजनीतिक समीकरण बदलने वाले है। भाजपा के कई नगरसेवक नाराज चल रहे है। पाला बदलने की फिराक में है। अगले साल फरवरी में स्थायी समिति सभापति और सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद तेजी से घटनाक्रम बदलने के संकेत मिल रहे है। राजनीतिक गलियारों से एक बात और छनकर निकल रही है कि अजित पवार शहर राकांपा संगठन में भारी बदलाव करने जा रहे है। शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शहर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी बदले जा सकते है।